Posts

Showing posts from July, 2021

याद

Image
  नादान दिल हमारा था  हम अपने ही दिल से हारे थे। आवाज न थी जुबां में मेरी  हम दिल से तुझे पुकारे थे। नादान....हारे ...... कुर्बान हुई जब नींद हमारी  आंखो ने अश्क बहाए थे। पाने को तेरी चाहत में  हम मंदिर भी हो आए थे। मिल जाती अगर यूं ही हम अहमियत भूल जाते । दो बाते मीठी करके  सायद कल खो जाते । एक दोस्त नहीं दुनिया हो मेरी एक पहचान बना दो ना। बेशक उड़ना तुम आसमां में  मुझे बस एक मांझा बना लो ना।

टू चाइल्ड पॉलिसी आखिर क्यों??

Image
  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने बढ़ती जनसंख्या को रोकने के लिए "टू चाइल्ड पॉलिसी"का आवाहन किया है उनका कहना है की दो बच्चे से अधिक बच्चा पैदा करने पर सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी और न ही सरकारी सेवाओं का लाभ मिल पाएगा । क्या सरकार ऐसा फैसला लेके समाज पर दबाव बनाना चाहती है? या चुनाव करीब होने गुमराह करना चाहती है ? या बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई को छुपाने के लिए सरकार जनसंख्या को दोष दे रही है? उत्तर प्रदेश में चुनाव जैसे जैसे करीब आ रहा है योगी जी का तो मूड ही चेंज होता जा रहा है 😇 आपको बता दे आज का बेरोजगारी और महंगाई सबको एक जनसंख्या के प्रति सबक बन गई है । पढ़ा लिखा इंसान छोटा परिवार ही चाहता है क्युकी वह अपना अतीत अपने बच्चे में देखना नहीं चाहता है। अच्छा स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए छोटा परिवार होना बहुत जरूरी है और देखा भी गया है की शिक्षित परिवार में छोटी फैमिली ही है। लेकिन आज भी हमारे भारत में ऐसे कई गांव कस्बे है जहा शिक्षा मतलब "हस्ताक्षर"करना समझते है। अथवा उच्च शिक्षा या रोजगारयुक्त शिक्षा इतना महंगी है की वे ग्रहण कर नही पाते। जिसस...